शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

होप ने रचा इतिहास

रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बन गए। भारत ने पहले 249 रन बनाए और वेस्टइंडीज ने जवाब में 9…

होप ने रचा इतिहास

रांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 500 से ज्यादा रन बन गए। भारत ने पहले 249 रन बनाए और वेस्टइंडीज ने जवाब में 9 गेंद रहते 250 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान शाई होप एक बार फिर जीत के हीरो रहे। वह पारी की शुरुआत करने उतरे और 19वें ओवर में टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उनकी इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बने। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। यहां हम ऐसे ही 5 अहम रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।

टी20आई में दूसरा बड़ा

रनचेज- यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ी रनचेज था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था। अब वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 250 रन का लक्ष्य हासिल किया है। 2018 में ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रन का लक्ष्य हासिल कर चुकी है। बुल्गेरिया की टीम भी लिस्ट में दो बार है। यह टीम 2025 में गिबराल्टर के खिलाफ 244 और 2022 में सर्बिया के खिलाफ 232 रन का लक्ष्य हासिल कर चुकी है।

टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह सातवां मौका था, जब किसी टीम ने 250 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मामले में सबसे आगे वॉशिंगनट फ्रीडम की टीम है, जिसने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ इसी साल 267 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11