सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले चमक रहा होलकर स्टेडियम

मैदान को ठीक करने से लेकर सौंदर्यीकरण का काम तेजी पर 15 साल बाद इंदौर आ रही वेस्टइंडीज की टीम

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले चमक रहा होलकर स्टेडियम

इंदौर। वेस्टइंडीज की टीम के इंदौर दौरे को लेकर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने होलकर स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी माह की 11 तारिख को टी-20 मुकाबले को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का काम युद्धस्तर पर जारी है।

आउटफील्ड और पिच

की तैयारी- एमपीसीए के मुख्य क्यूरेटर मनोहर जामले ने बताया कि स्टेडियम में सबसे पहले आउटफील्ड को समतल करने का काम किया जा रहा है। पिछले दो माह से स्टेडियम में जूनियर, महिला व सीनियर टीमों के कैंप चल रहे थे, जिसके कारण मैदान में काफी गड्ढे हो गए थे और कई जगह घास उखड़ गई थी, जिसे ठीक करने और मैदान के गड्ढे भरने का काम जारी है। बारिश का दौर थमते ही मुख्य पिच का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

काली मिट्टी की पिच- टी-

20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों की मददगार और तेज रफ्तार मुकाबले के लिहाज से इस बार भी काली मिट्टी की पिच तैयार की जाएगी। इंदौर का मैदान हमेशा से ही बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है और यहीं पर रोहित शर्मा ने टी-20 में शतक लगाया था और जो अब तक इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर है।

स्टेडियम का कायाकल्प-

दर्शकों और खिलाड़ियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए स्टेडियम के हर हिस्से पर ध्यान दिया जा रहा है, स्टैंड्स में खराब सीटों को बदला जा रहा है और टूटी कुर्सियों की मरम्मत जारी है। साथ ही जहां भी टाइल्स टूटी है या अन्य कुछ रिपेयर करना है वह काम तेजी से किया जा रहा है।

ड्रेसिंग रूम व

सौंदर्यीकरण- ड्रेसिंग रूम को आधुनिक लुक देने के साथ-साथ पूरे स्टेडियम परिसर में पेंटिंग और सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक बाथरूम तैयार किए जा रहे है।

ऐतिहासिक मैदान और वीरेंद्र सहवाग की ऐतिहासिक पारी- इंदौर का

यह मैदान क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है। इसी मैदान पर वनडे क्रिकेट का दूसरा दोहरा शतक बना था। 15 साल पहले वर्ष 2011 में वेस्टइंडीज के ही खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने 219 रनों की तूफानी दोहरी शतकीय पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। सचिन तेंदुलकर के बाद वे दूसरे खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया था। अब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर होलकर स्टेडियम के मैदान पर उतरने जा रही है, जिसे लेकर इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

रोहित ने लगाया था सबसे तेज शतक- रोहित

शर्मा ने 22 दिसंबर 2017 को इंदौर के होलकर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ टी- 20 मैच में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया था। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों पर कुल 118 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 10 छक्के शामिल थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें