सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में होलकर विज्ञान महाविद्यालय विजेता

इंदौर। म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंर्तगत कस्तूरबाग्राम रुरल कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय शतरंज महिला प्रतियोगिता में शा. होलकर विज्ञान महाविद्यालय ने यू.टी.डी को हराकर…

इंदौर। म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंर्तगत कस्तूरबाग्राम रुरल कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय शतरंज महिला प्रतियोगिता में शा. होलकर विज्ञान महाविद्यालय ने यू.टी.डी को हराकर सबसे ज्यादा अंक अर्जित कर विजेता होने का गौरव हासिल किया। होलकर विज्ञान महाविद्यालय ने पहले राउण्ड से ही बढत बनाते हुये पहले राउण्ड में 4-0 से दूसरे राउण्ड में 3-1 से तथा तीसरे तथा निर्णायक राउण्ड में यू.टीडी के खिलाफ कठिन मैच में संयम से काम लेते हुये 2.5-1.5 से हराकर सभी टीमों में सबसे ज्यादा अंक अर्जित कर विजेता का खिताब हासिल किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें