इंदौर। आर्या चौधरी ओपन वर्ल्ड कप 26 में एमएमए विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। आर्या ने फाइनल मुकाबले में मेजबान देश आंगोला की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 16 से 20 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 60 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा
भारत के लिए प्रिंस पांडे और आदित्य देव त्रिपाठी ने अपनी-अपनी श्रेणियों में कांस्य पदक लिया। ने आंगोला डिपांडा हासिल किए, जबकि अरुण चंद्रवंशी ने भी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय दल का मार्गदर्शन टीम कोच विकाश शर्मा और बिलाल मोहम्मद ने किया। भारतीय टीम ने एमएमए इंडिया नेशनल फेडरेशन के अंतर्गत शरीफ बापू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। एक विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण और दो कांस्य पदक भारतीय एमएमए के लिए विश्व मंच पर एक ऐतिहासिक अभियान।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




