साउथैप्टन। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 119 रनों की बड़ी जीत के साथ की है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला साउथैप्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला गया। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों से इंग्लैंड की चौथी सबसे बड़ी जीत है। टीम ने 2025 में साउथ अप्रीका को 146 रनों से हराया था। वहीं श्रीलंका की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए कप्तान हैरी ब्रूक के शतक की मदद से 4 विकेट पर 254 रन ठोक दिए। श्रीलंका की पारी 19 ओवर में सिर्फ 135 रनों पर सिमट गई।
कप्तान हैरी ब्रूक का
दूसरा शतक- इंग्लैंड को जोस बटलर ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। डेब्यू कर रहे एन्यूरिन डोनाल्ड दूसरे ओवर में 5 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बटलर को हैरी ब्रूक के साथ मिला। दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 60 गेंद पर 128 रनों की साझेदारी हुई। 44 गेंदों पर 8 चौके औ? 3 छक्कों की मदद से बटलर के बल्ले से 80 रन निकले। 20 गेंदों पर फिफ्टी ठोकने वाले हैरी ब्रूक ने 42 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका दूसरा शतक है। यह उनके टी20 करियर का सबसे बड़ी पारी भी है। 49 गेंदों पर हैरी ब्रूक ने नाबाद 114 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के मारे। विल जैक्स ने 12 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली। वानिंदु हसरंगा को छोड़कर श्रीलंका के सभी गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए।
श्रीलंका ने पहला ओवर
ही मेडन खेला- 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के बल्लेबाजों के पास इंग्लैंड की बैटिंग का कोई जवाब नहीं था। सनी बेकर ने पहला ओवर ही मेडन डाल दिया। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका 11 गेंद पर 12 जबकि कमिल मिशारा 14 गेंद पर10रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले में टीम ने 3 विकेट पर 32 रन बनाए। 69 रनों तक 5 विकटे गिर चुके थे। 8वें नंबर पर उतरे दुनिथ वेलालागे ने श्रीलंका के लिए 21 गेंदों पर 33 रनों की सबसे बड़ी पारी। इसने हार के अंतर को कम कर दिया। इंग्लैंड की तरफ से सनी बेकर ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके। लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन को 2-2 विकेट मिले।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




