सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

टीम इंडिया से मिली करारी हार पर छलका हसन नवाज का दर्द

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों मिली करारी हार का मलाल पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मन से अब तक नहीं निकला है। जापान…

टीम इंडिया से मिली करारी हार पर छलका हसन नवाज का दर्द

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय टीम के हाथों मिली करारी हार का मलाल पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मन से अब तक नहीं निकला है। जापान में खेले गए इस हाई-वोल्टेज फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से अकेले दम पर मैच पलटने की कोशिश करने वाले युवा बल्लेबाज हसन नवाज ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि एशियन गेम्स के फाइनल में भारत के खिलाफ मिली हार का दर्द आज भी उन्हें बेहद परेशान करता है।

96 रनों की तूफानी पारी खेलने के बावजूद निराश हैं हसन नवाज- जापान में

खेले गए इस खिताबी मुकाबले में हसन नवाज ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर तबाही मचाई थी। उन्होंने महज 51 गेंदों में 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 96 रनों की आतिशी पारी खेली थी। हालांकि, वे अपनी टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके।

मीडिया से बातचीत करते हुए नवाज ने अपना दर्द बयां किया और कहा कि वे फाइनल नहीं जीत पाने से अब भी बेहद दुखी और निराश हैं। नवाज के मुताबिक, उन्हें पूरा भरोसा था कि पाकिस्तान यह मैच जीत सकता है, लेकिन टीम से हुई कुछ छोटी-छोटी गलतियों की वजह से गोल्ड मेडल उनके हाथ से फिसल गया और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।

जसप्रीत बुमराह के स्पेल और मैच की

गलतियों पर बोले नवाज- दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम भारत की तारीफ करते हुए हसन नवाज ने माना कि भारतीय टीम के खिलाफ खेलना हमेशा से बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। अपनी पारी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रदर्शन से वे संतुष्ट हैं, लेकिन देश के लिए ट्रॉफी न जीत पाने का मलाल हमेशा रहेगा। नवाज ने मैच के अंतिम पलों की रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि वे टीम के प्लान के मुताबिक ही बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें अच्छे से पता था कि भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सिर्फ एक ही ओवर बचा हुआ है और भारतीय टीम अपने गेंदबाजों की कमी से जूझ रही थी। लेकिन रन चेज के दौरान पाकिस्तानी बल्लेबाजों से कुछ गलतियां हुईं और भारत ने दबाव बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

भारत ने 19 रनों से पाकिस्तान को धूल

चटाकर जीता था गोल्ड- एशियन गेम्स 2026 के इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अभिषेक शर्मा की 28 गेंदों में 61 रन की आक्रामक पारी और तिलक वर्मा की 22 गेंदों में नाबाद 51 रनों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें