मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैच के बाद स्पेनिश खिलाड़ियों से भिड़े

न्यूयार्क। स्पेन के दूसरी बार फीफा विश्व कप चैंपियन बनने के तुरंत बाद मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस हार के बाद अपना आपा…

न्यूयार्क। स्पेन के दूसरी बार फीफा विश्व कप चैंपियन बनने के तुरंत बाद मैदान पर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला।

अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस हार के बाद अपना आपा खो बैठे और स्पेन के खिलाड़ियों के साथ उनकी तीखी झड़प हो गई। इस दौरान बार्सिलोना के युवा स्टार गावी के चेहरे पर भी चोट लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होरहाहै।

फाइनल खत्म होते ही स्पेन के खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान परेडेस स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया के पास पहुंचे और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और परेडेस ने गार्सिया पर हाथ उठा दिया। स्थिति को शांत कराने के लिए स्पेन के मिडफील्डर गावी आगे आए। तभी परेडेस ने उनकी ओर भी हाथ चलाने की कोशिश की। अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद परेडेस का मुक्का गावी के चेहरे पर जा लगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में गावी की आंख के पास चोट आई।

तनाव बढ़ता देख अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी तुरंत मैदान में पहुंचे और अपने खिलाड़ियों को पीछे हटाया।

अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए परेडेस को रेड कार्ड दिखाया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी अलग हुए और मामला शांत हुआ। मैच में परेडेस के अलावा एंजो फर्नांडीज को भी रेड कार्ड दिखाया गया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें