सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

हैंडबॉल प्रतियोगिता जारी

अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता-2026 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल दिखाया। केशव विद्यापीठ, छोटा बांगड़दा रोड, इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता–2026 के तीसरे दिन…

हैंडबॉल प्रतियोगिता जारी

अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता-2026 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल दिखाया। केशव विद्यापीठ, छोटा बांगड़दा रोड, इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता–2026 के तीसरे दिन देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों के बीच रोमांचक एवं कड़े सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। विभिन्न आयु वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे– अंडर–19 वर्ग दक्षिण क्षेत्र ने पश्चिम उत्तर प्रदेश को 28–12 से पराजित किया। राजस्थान ने उत्तर क्षेत्र को 25–19 से हराया। अंडर–17 वर्ग उत्तर क्षेत्र ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 21–19 से पराजित किया। दक्षिण क्षेत्र ने पश्चिम उत्तर प्रदेश को 29–24 से हराया। अंडर–14 वर्ग मध्य क्षेत्र ने राजस्थान को 18–10 से पराजित किया। पश्चिम उत्तर प्रदेश ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को बेहद कड़े मुकाबले में 18–17 से हराया। विद्या भारती मध्य क्षेत्र के सह-मंत्री श्री प्रकाश जी धनकर एवं मध्यप्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. हरदीपसिंह रुप्पल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आज भी सुबह से खेल शुरू हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें