सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

मप्र सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

इंदौर। मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट, इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश सबजूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य…

मप्र सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

इंदौर। मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट, इंदौर द्वारा मध्य प्रदेश सबजूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ गुरुवार को बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में हुआ। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 20 सितंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के 24 जिलों की टीमें बालक वर्ग में भाग ले रही हैं। उद्घाटन अतिथि पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी समारोह के मुख्य सुखदेव सिंह घुम्मन थे। अविनाश आनंद, स्वागत कुलविंदर सिंह गिल तथा एस.के. बंडी व लक्ष्मीकांत पटेल ने किया। इस अवसर पर यशवंत सिंह कुशवाहा, सुनील हार्डिया, कुलदीप हार्डिया एवं अजय खेर भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजनंदनी सिंह एवं रिद्धिमा भार्गव ने किया। नेशनल बास्केटबॉल अकादमी इंदौर और उज्जैन के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला गाया। दोनों टीमों के युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बनाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें