शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

आज होगा ग्रैंड फिनाले एवं इंटरनेशनल फाइट नाइट

इंदौर। शहर के खेल प्रशाल में आयोजित 9वीं एमएमए इंडिया नेशनल चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देशभर के विभिन्न राज्यों से…

इंदौर। शहर के खेल प्रशाल में आयोजित 9वीं एमएमए इंडिया नेशनल चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में कई एशियन एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे दिन चले मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दूसरे दिन मध्य प्रदेश खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह तोमर एवं आयोजन सचिव भागीरथ राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की खुशबू निषाद ने अलीजा बेथ (मिजोरम) को पराजित कर शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला दिन के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रहा। वहीं 8 से 10 वर्ष बालक वर्ग में मध्यप्रदेश के आदम्य शर्मा ने प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यथार्थ जैन ने रजत व सौमिल निखारे ने कांस्य पदक अर्जित किया। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लगातार शानदार प्रदर्शन के कारण राज्य पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर बनाया हुआ है। रविवार को समापन के मौके पर चैंपियनशिप के विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें