शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

गिल ने मैच के बाद इन पर निकाल दिया गुस्सा

कार्डिफ। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस हार के साथ ही सीरीज…

कार्डिफ। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस हार के साथ ही सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है, जिससे 19 जुलाई को होने वाला तीसरा और अंतिम मुकाबला अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 233 रनों पर ढेर हो गई थी जिसे इंग्लैंड ने कठिन संघर्ष के बाद 45वें ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल बेहद निराश नजर आए। उन्होंने टीम की बल्लेबाजी और निरंतर विकेट गंवाने को इस हार की सबसे बड़ी वजह माना है। मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की और बल्लेबाजों की लापरवाही पर निराशा जताई। गिल ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह नतीजा काफी निराशाजनक है। हम 25 ओवरों के बाद एक बेहद मजबूत स्थिति में थे लेकिन इसके बाद हमने लगातार अंतराल पर बहुत सारे विकेट गंवा दिए। हालांकि हम जानते हैं कि हमारे निचले क्रम के खिलाड़ी भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन हमें उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। अगली बार हम छोटी-छोटी साझेदारियां बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।' गिल ने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की चोट और विपक्षी बल्लेबाज जो रूट की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'सुंदर हमारी टीम का एक बेहद अहम हिस्सा हैं, लेकिन बल्लेबाजी के दौरान वह चोटिल हो गए। हालांकि, हमारे मुख्य गेंदबाजों ने गेंदबाजी की इसलिए मुझे नहीं लगता कि इससे कोई बहुत बड़ा फर्क पड़ा। हां, हमारे हाथ से मैच का मोमेंटम जरूर फिसल गया था। और जहां तक जो रूट की बात है तो वे इस तरह के लक्ष्यों का पीछा करने के असली उस्ताद हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें