इंदौर। 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबला के लिए एमपीसीए ने टिकट वितरण का शेड्यूल जारी किया है। एमपीसीए के सचिव सुधीर असनानी के मुताबिक 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से स्टूडेंट कन्सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट के डाक्यूमेंट की जांच होगी और उसके बाद सही पाए जाने वाले स्टूडेंट को टिकटों का वितरण किया जाएगा। एक स्टूडेंट को एक ही टिकट मिल सकेगा। इसी तरह स्पेशली एबल्ड सेक्शन के लिए भी 22 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। उनके भी डाक्यूमेंट जांचने के बाद उन्हें टिकटों की बिक्री की जाएगी। 23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक या कोटा खत्म होने तक रहेगा रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे। 25 सितंबर सुबह 6 बजे से जनरल कैटेगरी की ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




