भारतीय खेल प्राधिकरण के सानिध्य एवं मध्यप्रदेश स्काई मार्शल आर्ट्स संघ के तत्वावधान में भोपाल अकादमी स्कूल में आयोजित 5वीं राज्य स्तरीय स्काई मार्शल स्पर्धा में प्रदेश के 16 जिलों ने भाग लिया जिसमें भोपाल प्रथम, मंदसौर द्वितीय एवं दो स्वर्ण चार रजत और एक कांस्य पदक के साथ इंदौर तृतीय स्थान पर रहा। जिसमें गायत्री राठौर और तनीशा मालवीय ने योद्धा इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वही चिराग स्कवार, दिशा राठौर, श्रेया जरिया एवं श्रेयांश यशोना को रजत पदक प्राप्त हुआ तथा जूनियर वर्ग में पृथ्वीराज यशोना ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता। टीम के कोच अमय लश्करी ने बताया अब ये विजयी खिलाड़ी जल्द ही खेलो इंडिया लीग के लिए तैयारी करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग में शामिल खेल स्काई मार्शल आर्ट एक एशियन स्पोर्ट्स गेम हैं। स्पर्धा में मुख्य अतिथि डॉक्टर रोहित नायक थे। स्पर्धा का संचालन प्रवीण सिंह कुशवाह ने किया एवं आभार हरीश टेलर ने माना।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




