राजवाड़ा के समीप श्रीगणेश बाल भक्ति ग्रुप द्वारा गणेशजी की स्थापना सालासर स्वरूप में करने के बाद रोजाना आरती, प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा भी किया गया। वीरेन्द्र गुप्ता, अखिलेश शाह, मोहित वर्मा, दादू महाराज, राकेश पाल, अंकुर जायसवाल, रवीन्द्रसिंह राणा, श्रेष्ठा जोशी, निखिल खानवेलकर एवं सतीश पुरी मौजूद रहे। अंकित सुमेल, प्रियंक गुप्ता ने बताया कि कल बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, पुरस्कार भी दिए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




