महात्मा ज्योतिबा राव फुले के जन्म जयंती अवसर पर स्कूल ऑफ सोशल वर्क कॉलेज में प्रश्न, भाषण, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 200 छात्रों के बीच किया गया। विजेताओं को फुले के छाया चित्र और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुत किया। राहुल निहोरे, हुकुमचंद जादम, तुकाराम पगारे, दिनेश मोहंतो, फादर पायस, सलीम शेख, आनंद मरमट, डॉ. एसएस नैय्यर, राधा पंवार, त्रषभ पंवार, प्रमोद नामदेव, संगीता अनुरागी सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




