देशभर से लगभग 400 खिलाड़ी, कोच व पदाधिकारी शामिल विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज से 4 अक्टूबर तक केशव विद्यापीठ, इंदौर में किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग 400 खिलाड़ी, कोच, प्रबंधक एवं तकनीकी अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन समारोह आज दोपहर में किया जा रहा है। दुर्गासिंह राजपूत, मनीष वाजपेयी, पंकज पंवार, सत्यनारायण लोवंशी, डॉ. कमल किशोर चितलांग्या, विष्णु नारोलिया सहित अन्य मौजूद है। पंजीयन कल किया जा चुका है और आज शुभारम्भ किया जा रहा है। दोपहर से खेल शुरू हो जाएंगे। समापन और पुरस्कार वितरण 4 अक्टूबर को होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




