सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे आज

तिरुवनंतपुरम। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज रविवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम…

तिरुवनंतपुरम। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज रविवार से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज का आगाज जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। भारत की कप्तानी शुभमन गिल तो वेस्टइंडीज की शाई होप कर रहे हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1979 में पहली बार वनडे मुकाबला खेला गया था। अभी तक दोनों टीमों के बीच 142 वनडे मैच हुए हैं। इसमें भारत को 72 जीत मिली है जबकि वेस्टइंडीज ने 64 जीत हासिल की है। 2 मैच टाई रहे तो 4 का नतीजा नहीं निकला। 1990 तक वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी थी। 33 मैचों में भारत को 27 हार और सिर्फ 6 ही जीत मिली। हालांकि इसमें 1983 विश्व कप का फाइनल शामिल था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें