शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

फीफा फाइनल में हुई हाथापाई पर सवा माह बाद एक्शन

चार खिलाड़ियों को मिली सजा

नई दिल्ली। स्पेन ने पिछले महीने हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया था। खिताबी मुकाबले में टीम की भिड़ंत अर्जेंटीना से थी। फाइनल खत्म होने की सीटी बजते ही मैदान पर अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया था। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस और स्पेन के कई खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सबसे पहले उनकी बहस स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया से हुई। परेडेस ने गार्सिया को लात मार दी, जिससे वह मैदान पर गिर गए।

इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का- मुक्की होने लगी और परेडेस ने गार्सिया की गर्दन भी पकड़ ली। स्थिति को संभालने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैदान पर पहुंच गए। इसी दौरान स्पेन के मिडफील्डर गावी ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन परेडेस उनसे भी उलझ पड़े। परेडेस ने गावी को भी धक्का देकर गिरा दिया। इस विवाद में अर्जेंटीना के कई खिलाड़ियों के साथ ही सपोर्ट स्टाफ का सदस्य भी शामिल था।

फीफा ने अपना फैसला सुनाया-विश्व कप

फाइनल के बाद हुई इस विवाद पर फीफा ने फैसला सुना दिया है। अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस पर 10 मैचों का बैन लगा दिया गया है। इसमें सिर्फ इंटरनेशनल मैच शामिल होंगे। परेडेस पर लगा बैन असल में अर्जेंटीना की टीम से एक साल के लिए बाहर किए जाने जैसा है। जून 2027 तक टीम को 10 मैच खेलने हैं, हालांकि अभी के शेड्याूल के हिसाब से सभी मैच प्रेंडली होंगे। वहीं अर्जेंटीना के डिफेंडर नहुएल मोलिना पर सात मैचों का बैन लगाया गया, जबकि थियागो अल्माडा को एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया। फीफा ने परेडेस और मोलिना पर त्र्90,000 और अल्माडा पर त्र्30,000 का जुर्माना लगाया। स्पेन के गावी पर भी एक मैच का बैन लगाया गया है। वह 26 सितंबर को वेम्बली में इंग्लैंड के खिलाफ नेशंस लीग का मैच नहीं खेल पाएंगे। अर्जेंटीना के कोच रॉबर्टो अयाला पर भी तीन मैचों का बैन और त्र्30,000 का जुर्माना लगाया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें