नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। अगरकर का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगरकर को उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अगरकर के लिए लिखा, यह कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ सचमुच खास पलों से भरा रहा तीन आईसीसी ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और लगातार दो एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक, साथ ही 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर। पुरुष चयन समिति के चेयरमैन के तौर पर आपकी प्रतिबद्धता, पक्के इरादे और योगदान के लिए धन्यवाद, अजीत अगरकर। आगे के सफर के लिए आपको शुभकामनाएं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




