शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

एशियन गेम्स में बी टीम भेजने की प्लानिंग क्यों कर रहा बीसीसीआई?

नई दिल्ली। जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर…

नई दिल्ली। जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। फुल-मेंबर क्रिकेट बोर्ड्स के अनुसार, कमरे इतने छोटे हैं कि दो खिलाड़ी अपने बड़े किटबैग और सामान के साथ उसमें आराम से नहीं ठहर सकते। सूत्रों के मुताबिक, एक बोर्ड सदस्य ने चेतावनी दी है कि यदि सुविधाएं तय मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं, तो वे अपनी मुख्य टीम के बजाय बी-टीम भेजने पर विचार कर सकते हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए फुल-मेंबर देशों के प्रतिनिधियों को तुरंत जापान का दौरा करने का सुझाव दिया गया है। पिछली बार गॉल मेडल जीतने वाली भारतीय टीम ने इस बार भी एशियन गेम्स के लिए अपनी सबसे मजबूत टीमों का ऐलान किया है। पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि जसप्रीत बुमराह और 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। ऐसे में बोर्ड की जिंता ये है कि इन बड़े खिलाड़ियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामान करना पड़ सकता है।

भारतीय पुरुष टी20आई टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतिश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह। भारतीय महिला टी20आई टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदिनी शर्मा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें