सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

रूद्र नायर क्रिकेट एकेडमी की आसान जीत

इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित एवं एमपीसीए द्वारा प्रायोजित एमपीसीए अंडर-15 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत आरएनसीए एवं स्टार क्लब कि मध्य मैच खेला गया जिसमें स्टार क्लब ने पहले…

रूद्र नायर क्रिकेट एकेडमी की आसान जीत

इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित एवं एमपीसीए द्वारा प्रायोजित एमपीसीए अंडर-15 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत आरएनसीए एवं स्टार क्लब कि मध्य मैच खेला गया जिसमें स्टार क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 39 ओवरो में सभी विकेट खोकर 121 रन बनाये। आनंद राठौर ने 40 रन बनाये। सिद्धार्थ मिश्रा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट एवं आदित्य व्यास ने 3 विकेट लिये। जवाब में आरएनसीए की टीम ने अपनी पहली पारी में 70 ओवरो में सभी विकेट खोकर 204 रन बनाये। और 83 रनों की महत्वपूर्ण बढत प्राप्त की। जयदीप राठौर ने 82 रन एवं मन नरूला ने 34 रन बनाये। नैतिक चैधरी ने 4 विकेट लिये। जवाब में स्टार कलब ने अपनी दूसरी पारी में 43 ओवरो में 9 विकेट खोकर 114 रन बनायेै।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11