इंदौर। एमपीसीए अंडर-15 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत जय गिरनारी एवं महू स्पोर्टस के मध्य मैच खेला गया जिसमें जय गिरनारी ने अपनी पहली पारी मे 80 ओवरो में सभी विकेट खोकर 256 रन बनाए। अक्षत राठौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए। आदित्य मौर्य ने 4 विकेट लिए। जवाब में महू स्पोर्ट्स ने अपनी पहली पारी में 78 ओवरो में सभी विकेट खोकर 222 रन बनाए। अर्नव कुशवाह ने सर्वाधिक 82 रनों का योगदान दिया। अनुग्रह काले एवं महीर केछवा ने 3-3 विकेट लिए। इस तरह जय गिरनारी क्ल्ब को 34 रनों की महत्वपूर्ण बढत प्राप्त हुई। जवाब में मैच समाप्त होने तक जय गिरनारी क्लब ने 19 ओवरों में 3 विकेट खोकर 101 रन बना लिए थे। इस तरह पहली पारी की बढत के आधार पर जय गिरनारी क्लब ने विजय प्राप्त की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




