सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

सपने सच होते हैं, यह मेरा दिन थाः श्रेयस

लखनऊ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नाबाद शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को 8 विकेट की शानदार जीत दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम का…

सपने सच होते हैं, यह मेरा दिन थाः श्रेयस

लखनऊ। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नाबाद शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को 8 विकेट की शानदार जीत दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम का लक्ष्य इसी आक्रामक सोच के साथ आगे बढ़ना है। अय्यर ने 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाने के अलावा ईशान किशन (नाबाद 37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की अटूट साझेदारी की जिससे भारत ने 14.4 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

अपनी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए अय्यर ने कहा, जीत का स्वाद निश्चित रूप से अलग होता है और ड्रेसिंग रूम में हम इसी बारे में बात करते हैं। अगर आपका दिन है तो सुनिश्चित करें कि आप टीम के लिए मैच जीतें। आज मेरा दिन था। पिछले कुछ मैचों में दूसरे बल्लेबाजों ने मैच खत्म किया था। कुल मिलाकर यह हमारे लिए हर विभाग में शानदार प्रदर्शन रहा। अगर हम इसी सोच के साथ खेलते रहे तो टी20 में सबसे खतरनाक टीमों में से एक बनेंगे।

अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक को लेकर अय्यर ने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल था। उन्होंने कहा, 'आज के प्रदर्शन के लिए उत्साह सही शब्द है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें