दुबई। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने थाइलैंड को 94 रनों से रौंदकर विमेंस एशिया कप में धमाकेदार आगाज किया। भारत की इस जीत में ओपनर शैफाली वर्मा के साथ दीप्ति शर्मा ने भी अहम रोल अदा किया। शैफाली की तूफानी फिफ्टी के दम पर जहां टीम इंडिया ने 159 रन बोर्ड पर लगाए। वहीं दीप्ति की शानदार बॉलिंग के दम पर भारत ने थाइलैंड की पूरी टीम को 65 के स्कोर पर समेट दिया। थाइलैंड के खिलाफ इस मैच में दीप्ति शर्मा ने एक नहीं बल्कि 2-2 इतिहास रचे। वह विमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बनीं, साथ ही वह पहली ऐसी भारतीय बॉलर बनीं जिसने बिना कोई रन दिए एक मैच में 3 या उससे अधिक विकेट चटकाए हो।
विमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा
विकेट-थाइलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाकर इतिहास रचा। वह विमेंस टी20 क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर बन गईं हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में अब 171 विकेट हो गए हैं। दीप्ति शर्मा ने इस लिस्ट में थाइलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग को पछाड़ा है, जो अब 170 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन भी इस लिस्ट में मौजूदा हैं।
ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर-
171* – दीप्ति शर्मा (भारत) 170 – थिपाचा पुत्थावोंग (थाईलैंड) 164 – हेनरीट इशिम्वे 154 – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) 153 – कैरी चैन (हांगकांग) 153 – ओनिचा कामचोम्फू (थाईलैंड) दीप्ति शर्मा ने बिना कोई रन खर्च किए लिए 3 विकेटष्- थाइलैंड के खिलाफ इस मैच में दीप्ति शर्मा ने मात्र 7 गेंदें डाली, जिसमें उन्होंने बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा भारत की पहली ऐसी बॉलर बन गई है, जिसने यह कारनामा किया हो। वहीं विमेंस टी20 क्रिकेट में यह 26वीं घटना है, जब किसी
विकेट चटकाए हो। नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल रविवार की रात साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स और सेंट्रल दिल्ली के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को 7 विकेट से जीतकर साउथ दिल्ली ने पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह डीपीएल का तीसरा सीजन है, इससे पहले ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली एक-एक बार चैंपियन बन चुकी है। खिताबी मुकाबले को जीतने के लिए साउथ दिल्ली की टीम को 183 रनों का टारगेट मिला था, इस स्कोर को उन्होंने 10 गेंदें शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। लीग स्टेज में 10 में से 9 मैच जीतने वाली सेंट्रल दिल्ली के हाथ सिर्फ निराशा लगी। अनमोल शर्मा ने 42 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार 64 रन बनाकर चेज की नींव रखी। उन्हें अंकित डबास का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 33 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रनों की विमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे बॉलर ने बिना कोई रन दिए 3 या उससे अधिक जबरदस्त नाबाद पारी खेली। 40वें ओवर में आया जब तेज दांव टीम के लिए एक महत्वपूर्ण
नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए भारतीय सॉफ्टबॉल संघ और न्यूजीलैंड सॉफ्टबॉल के बीच सॉफ्टबॉल के समग्र विकास एवं प्रोत्साहन के लिए महत्वपूर्ण चार वर्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। नई दिल्ली स्थित होटल द ललित में आयोजित समारोह में इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष रमेश मैंदोला ने इस महत्वपूर्ण पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह समझौता भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ भारतीय सॉफ्टबॉल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एमओयू पर न्यूजीलैंड सॉफ्टबॉल के बोर्ड सदस्य श्री जे. चांगलानी एवं भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के महासचिव डॉ. प्रवीण अनाओकर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के पदाधिकारियों में डॉ. प्रवीण अनाओकर, महासचिव, वसीम राजा खान, संयुक्त सचिव, शिबानी टैगोर, संयुक्त सचिव तथा विजय गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। तीन प्रमुख क्षेत्रों में होगा सहयोग- समझौते के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। इंडो-न्यूजीलैंड सॉफ्टबॉल सीरीज: दोनों देशों में बारी-बारी से अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल सीरीज आयोजित की जाएगी, जिससे भारतीय खिलाड़ियों को नियमित रूप से विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त होगा। न्यूजीलैंड सॉफ्टबॉल द्वारा भारतीय राष्ट्रीय टीमों के लिए उच्च प्रदर्शन वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों का सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




