शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

धनंजय और दिनुशा विकेट पर टिके, भारत की बढ़ रही टेंशन

गाले। भारत और श्रीलंका बीच पहला टेस्ट मैच गॉल के मैदान पर खेला जा रहा है। आज मैच का पांचवां और निर्णायक दिन है। फिलहाल, श्रीलंका की ओर से कप्तान…

गाले। भारत और श्रीलंका बीच पहला टेस्ट मैच गॉल के मैदान पर खेला जा रहा है। आज मैच का पांचवां और निर्णायक दिन है। फिलहाल, श्रीलंका की ओर से कप्तान धनंजय डिसिल्वा (54) और सोनल दिनुशा (43) बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 50 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। दिन के शुरुआती सत्र में दोनों बल्लेबाजों ने तेजी खेलते हुए रन बटोरे। भारतीय गेंदबाज दोनों ही बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। समाचार लिखे जाने तक लंका टीम ने 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 130 रन बना लिए थे।

दूसरी ओर शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम जीत हासिल करने की फिराक में है। भारत ने 372 रन का बड़ा टारगेट देने के बाद मेजबान श्रीलंका पर शिकंजा कस रखा है। मंगलवार को स्टंप्स के समय श्रीलंका का स्कोर 34 ओवर में 84/4 था। दिनुशा ने पहली पारी में शतक जमाया था। श्रीलंका लक्ष्य से 288 रन दूर है जबकि भारत को जीत के लिए छह विकेट की दरकार है। श्रीलंका को जो 372 रन का लक्ष्य मिला है, वो गॉल स्टेडियम में टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड से ज्यादा है। यहां अब तक सबसे बड़ा सफल लक्ष्य पाकिस्तान ने हासिल किया है। पाकिस्तान ने 2022 में 342 रन चेज किए थे। श्रीलंका में सफलतापूर्वक सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड मेजबान टीम के ही नाम है। श्रीलंका ने साल 2017 में श्रीलंका में कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ 388 रन का लक्ष्य हासिल किया था। साउथ अप्रीका ने 2006 में कोलंबो में आयोजित टेस्ट मैच में 352 रनों का टारगेट किया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें