श्री सिद्धि विनायक मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति स्कीम नं 71 द्वारा रोजाना गणेशजी महाआरती की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जादूगर का शो भी कराया गया था, रोजाना खेलकूद प्रतियोगिताएं और अन्य आयोजन भी हो रहे हैं। विजय श्रीवास्तव, गोपाल वर्मा, सपन माहेश्वरी, हर्ष बाथलिया, श्रीधर माहेश्वरी, आकाश नजान, अंकुर सोनी, अविनाश शर्मा का सहयोग है। पार्षद जीतू राठौर भी आयोजन में मदद कर रहे हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




