शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

देशभर की खिलाड़ी पेश करेंगी चुनौती, 8 सितंबर से आईपीएससी राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 8 से 11 सितंबर तक आईपीएससी राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित स्कूलों की…

इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 8 से 11 सितंबर तक आईपीएससी राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिष्ठित स्कूलों की बालिका खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न राज्यों से 13 स्कूलों की टीमें इंदौर पहुंचेंगी। इनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, विद्या देवी जिंदल स्कूल, मॉडर्न स्कूल, मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, करेंगी। डेली कॉलेज, वेल्हम गर्ल्स स्कूल, राजकुमार कॉलेज, द लॉरेंस स्कूल, एल.के. सिंघानिया एजुकेशन सेंटर और मेजबान द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य टीमें शामिल हैं। स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ 8 सितंबर को सुबह के सत्र में स्कूल के संचालक मुक्तेश सिंह के आतिथ्य में होगा। उद्घाटन समारोह में देशभर से आए खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। आईपीएससी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में देश के विभिन्न हिस्सों के चुनिंदा स्कूलों की टीमें हिस्सा लेती हैं। इस बार भी खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें