मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

देशभर से आए खिलाड़ियों ने दिखाया अपना खेल

प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आईपीएससी वॉलीबॉल स्पर्धा का समापन

इंदौर। ऑल इंडिया आइपीएससी वॉलीबॉल स्पर्धा के विभिन्न वर्गों में मेंजबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल की खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश का मान बढ़ाते हुए पदक जीते। इस स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14 आयु वर्ग में हीर राणा (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट), ख्याति चतुर्वेदी (बेस्ट अटैकर), परी (बेस्ट सेटर), तंजिल (बेस्ट लिब्रो) चुनी गईं। अंडर-17 वर्ग में अपूर्वा (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट), शगुन (बेस्ट अटैकर), पलक प्रताप (बेस्ट सेटर), जसप्रीत कौर झांज (बेस्ट लिब्रो) बनीं। अंडर-19 वर्ग में हिमांशी (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट), शरण्या (बेस्ट अटैकर), साक्षी (बेस्ट सेटर), अनम अली (बेस्ट लिब्रो) चुनी गईं। पुरस्कार वितरण स्कूल की प्रेसिडेंट हर्षिता सिंह, टूर्नामेंट के पर्यवेक्षक रमेश बाबू विद्यार्थी तथा खेल अधिकारी अकरम खान के आतिथ्य में हुआ।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें