शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

देश के विभिन्न राज्यों के योग खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में हिस्सा लेंगे

इंदौर। प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी योग चैंपियनशिप मंगलवार से द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रारंभ होगी। देश के विभिन्न राज्यों की टीमें 4 से 7 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता…

इंदौर। प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी योग चैंपियनशिप मंगलवार से द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में प्रारंभ होगी। देश के विभिन्न राज्यों की टीमें 4 से 7 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में न सिर्फ पदकों की होड़ करेंगी बल्कि बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी पैदा करेंगी। एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें बालक और बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभागिता करेंगी। योग खेल के रूप में स्टूडेंट्स के शारीरिक विकास के साथ ही बौद्धिक विकास में भी सहायक है। ऑल इंडिया आइपीएससी स्पर्धा तीन आयु वर्गों में आयोजित होगी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। स्पर्धा के दौरान खिलाड़ी विभिन्न आसनों की प्रस्तुती देंगे। औपचारिक शुभारंभ 4 अगस्त को सुबह के सत्र में होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें