विंडहोक। साउथ अप्रीका के युवा सलामी बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक ठोक दिया है। नामीबिया के खिलाफ ट्राई सीरीज के मुकाबले में प्रीटोरियस ने 52 गेंदों पर शतक पूरा किया। 20 साल के बल्लेबाज का यह 17वां टी20 इंटरनेशनल मैच था। यह उनका पहला शतक है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह सिर्फ 6 रनों से शतक चूक गए थे।
53 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेलकर लुआन ड्रे प्रीटोरियस पवेलियन लौटे। नामीबिया के कप्तान गेराल्ड इरास्मस ने उनका विकेट लिया। अपनी पारी में बाएं हाथ के बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के मारे। प्रीटोरियस टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 18वां बर्थडे मनाने से पहले ही टी20 डेब्यू कर लिया था। टी20 क्रिकेट में यह उनका दूसरा शतक है। लुआन ड्रे प्रीटोरियस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले साउथ अप्रीका के 9वें बल्लेबाज हैं। प्रीटोरियस अभी 20 साल और 161 दिन के हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के फुल मेंबर टीम के बल्लेबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने 20 साल और 337 दिन की उम्र में 2019 में शतक लगाया था।
सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी-
लुआन ड्रे प्रीटोरियस- 20 साल 161 दिन
हजरतुल्लाह जजई- साल 337 दिन
यशस्वी जायसवाल- 21 साल 279 दिन
ब्रायन बेनेट- 21 साल 324 दिन
तिलक वर्मा- 22 साल 5 दिन ओपनिंग जोड़ी ने 69 गेंद पर 156 रन जोड़े
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




