इंदौर। होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले सीरीज के तीसरे अंतरराष्ट्रीय टी- 20 मुकाबले के लिए आज दोनों टीमों के खिलाड़ी विशेष विमान से रांची से इंदौर दोपहर करीब 2:40 बजे पहुंचेंगे। मुकाबला कल शाम 7 बजे से खेला जाएगा। रांची में हुए दूसरे टी- 20 मुकाबले भारत को हार मिली। वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड रन चेस कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। अब इंदौर में होने वाले तीसरे मैच में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त लेने की कोशिश करेगी। इंदौर में भी हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद है। एयरपोर्ट से दोनों टीमें सीधे अपने-अपने होटलों के लिए रवाना होंगी। भारतीय टीम रेडिसन होटल में ठहरेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम के लिए मैरिएट होटल में ठहरेगी है। खिलाड़ियों की आवाजाही, सुरक्षा, अभ्यास और मैदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
मैच को लेकर बन रहा
महौल— मैच को लेकर शहर में क्रिकेट का माहौल बनने लगा है। होलकर स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया की जर्सी, टी-शर्ट और कैप की दुकानें सज गई हैं। क्रिकेट प्रेमी खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कई दर्शक भी टिकट की जुगाड़ में स्टेडियम के आस- पास भटकते नजर आ रहे है। बाहर से आने वाले दर्शक भी इंदौर पहुंचने लगे है। इस कारण होटलों का किराया महंगा हो गया है।
खिलाड़ियों की सुरक्षा
पर विशेष ध्यान- दोनों टीमों को एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सुपर कॉरिडोर और एमआर- 10 के रास्ते होटल पहुंचाया जाएगा। पूरे रास्ते में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। होटलों के बाहर भी खास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा प्रबंधन में सीसीटीवी कैमरों के साथ टर्नस्टाइल और फेस रिकॉग्निशन जैसी तकनीकों के इस्तेमाल की तैयारी की जानकारी भी सामने आई है। इन व्यवस्थाओं के वास्तविक संचालन और लागू प्रोटोकॉल की पुष्टि संबंधित अधिकारियों से किया जाना जरूरी है।
इंदौर के नितिन मेनन होंगे तीसरे अंपायर- भारतीय
टीम में इस मुकाबले के लिए इंदौर का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है, लेकिन मैच के तकनीकी संचालन में शहर की भागीदारी रहेगी। इंदौर के अंतरराष्ट्रीय अंपायर नितिन मेनन को भारत-वेस्टइंडीज टी- 20 सीरीज में जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह होलकर स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में थर्ड अंपायर की भूमिका निभाएंगे।
स्कोरिंग से लेकर
डीएलएस तक, मध्य प्रदेश के चार लोगों को जिम्मेदारी-
मुकाबले के आयोजन में मध्य प्रदेश के चार लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बीसीसीआई ने इंदौर के जयंत वानखेड़े और मयंक थनवार को स्कोरर नियुक्त किया है। एमपीसीए ने इंदौर के अमित पारखे को मीडिया बॉक्स की जिम्मेदारी दी है, जबकि ग्वालियर के सुनील गुप्ता डीएलएस से जुड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे।
भारत की टीम में ये 15 खिलाड़ी शामिल- भारत की
घोषित टीम में संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव, नमन धीर, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी के नाम शामिल हैं।
स्टेडियम के बाहर सजीं जर्सी और कैप की दुकानें-मैच से पहले
होलकर स्टेडियम के बाहर क्रिकेट का उत्साह दिखाई देने लगा है। फुटपाथ पर टीम इंडिया की टी- शर्ट, जर्सी और कैप की दुकानें सज गई हैं। बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में उत्साह है और शहर में क्रिकेट का माहौल बनने लगा है।
स्टेडियम की 30 हजार दर्शकों की क्षमता—होलकर
स्टेडियम का नाम मराठा होलकर राजवंश के नाम पर रखा गया है। इसकी स्थापना 1990 में हुई थी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के स्वामित्व और संचालन वाले इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 30 हजार बताई जाती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




