नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी अब तक 17 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, लेकिन इस दौरान वह 20 गोल्ड गंवा भी दिए हैं, जो पिछली बार जीते थे। हांगझोउ 2023 एशियाड में भारत ने ऐतिहासिक 28 स्वर्ण पदक जीते थे। 3 साल बाद जापान में उन 28 में से 20 गोल्ड पहले ही हाथ से निकल चुके हैं। शूटिंग, एथलेटिक्स, आर्चरी, बैडमिंटन, इक्वेस्ट्रियन, स्क्वैश और टेनिस जैसे खेलों में भारत अपनी पुरानी सफलता को दोहरा नहीं पाया। सबसे चिंताजनक बात व्यक्तिगत इवेंट्स में दिखी। हांगझोउ में भारत ने शूटिंग, एथलेटिक्स और आर्चरी में कुल 9 व्यक्तिगत गोल्ड जीते थे। इनमें से एक भी दोबारा नहीं जीत पाया है। कई इवेंट्स में तो भारत फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाया।
2023 एशियाड में भारत का प्रदर्शन
28 गोल्ड, 38 सिल्वर, 40 ब्रॉन्ज (कुल 106 पदक) शूटिंग: 7 गोल्ड
एथलेटिक्स: 6 गोल्ड
आर्चरी: कंपाउंड के सभी 5 गोल्ड
आइची-नागोया में अब तक भारत ने 17 गोल्ड जीते हैं। बॉक्सिंग और कुश्ती में खिलाड़ी एकल मेडल जीते हैं, लेकिन शूटिंग और आर्चरी में इंडिविजुएल गोल्ड मेडलिस्ट की संख्या कम है। पुरुष और महिला कबड्डी, कंपाउंड आर्चरी के तीन टीम इवेंट्स, महिला क्रिकेट में भारत गोल्ड मेडल का बचाव करने में सफल रहा है। इसके बाद बॉक्सिंग में एक दिन के अंदर 3 गोल्ड मिलने से भारत की स्थिति पदक तालिका में थोड़ी बेहतर हुई है।
शूटिंग में हाथ लगी निराशा
भारत ने शूटिंग के सारे 7 गोल्ड और एथलेटिक्स के सारे 6 गोल्ड गंवा दिए गए। आर्चरी में भी गोल्ड मेडल का बचाव नहीं हुआ। स्क्वैश, बैडमिंटन में सात्विक- चिराग की टीम, टीम ड्रेसेज और टेनिस मिक्स्ड डबल के गोल्ड मेडल भी इस बार गंवा दिए। भारत का कुल पदक आंकड़ा 75 के पार पहुंच चुका है और देश पांचवें स्थान पर है। हांगझोउ के मुकाबले यह काफी कम है। चीन ने अकेले 162 गोल्ड और कुल 314 पदक जीत लिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हांगझोउ में मिली सफलता को लंबे समय तक बनाए रखने में भारतीय खेल प्रशासन और सिस्टम नाकाम साबित हो रहा है।
हॉकी और क्रिकेट में
आस— भारत के पास अभी भी दो बड़े मौके हैं। पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर गोल्ड मेडल मैच में पहुंच गई है। पुरुष क्रिकेट टीम भी फाइनल में है और वहां पाकिस्तान से मुकाबला करेगी। अगर ये दोनों गोल्ड आ गए तो भारत अपने 28 में से 8 गोल्ड मेडल का बचाव करने में सफल रहेगा। हालांकि, इससे हालात नहीं बदलेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




