शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

अंतर विद्यालयीन मिनी गोल्फ प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण

इंदौर। जिला स्तरीय शालेय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता (अंडर 19) नूतन स्कूल चिमनबाग पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बालक टीम इवेंट में कांस्य पदक सेंट उमर हा से स्कूल एवं किड्स कॉलेज…

इंदौर। जिला स्तरीय शालेय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता (अंडर 19) नूतन स्कूल चिमनबाग पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बालक टीम इवेंट में कांस्य पदक सेंट उमर हा से स्कूल एवं किड्स कॉलेज ने, रजत पदक श्री वैष्णव एकेडमी ने और स्वर्ण पदक इंदौर इंटरनेशनल स्कूल ने जीता। बालिका टीम इवेंट में कांस्य पदक वैष्णव बाल मंदिर, रजत पदक श्री वैष्णव कन्या विद्यालय एवं स्वर्ण पदक हम्प्टी डम्पटी स्कूल ने जीता। बालक वर्ग सिंगल इवेंट में तेजस (रामकृष्ण मिशन) एवं आदित्य (रामकृष्ण मिशन) कांस्य पदक, इमाज (सेंट उमर) रजत पदक और आदि मिश्रा (किड्स कॉलेज) स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग सिंगल इवेंट में वेदिका (वैष्णव बाल मंदिर) एवं युक्ति (श्री वैष्णव कन्या विद्यालय) कांस्य पदक, आराध्या (वैष्णव बाल मंदिर) रजत पदक और मित्यांशी (हम्प्टी डम्पटी स्कूल) ने स्वर्ण पदक जीता। बालक डबल्स इवेंट में सुयश, समर्थ, शुभ, उद्धव ने कांस्य पदक, दैविक, जैविक ने रजत पदक, आकाश, प्रियांशु ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका डबल्स इवेंट में निष्माजेस्मिन, आशी, कनवी ने कांस्य पदक, संजनावंशिका ने रजत पदक और पहल दिया ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता की ट्रॉफी विपिन गायकवाड़ की स्मृति में प्रदान की गई। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण पार्षद सुरेश टाकलकर, हरप्रीत सिंह बख्शी, सिकंदर कुरील ने किया। अतिथियों का स्वागत आदि मिश्रा, जयश निम्बडे, अंश पाल, प्रभा त्रिपाठी, विनीता तिवारी, शिवांगी, सरोज, सुहानी कुशवाहा, सानिया खान ने किया। संचालन कौशल शिवरे एवं आभार सुरेन्द्र सिंह सिद्धू ने माना।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें