शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

पाटा पिच को लेकर कोच गंभीर नाखुश

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर खुश नजर नहीं आए। गुवाहाटी की पिच और सपाट विकेटों के रुख पर सख्त नाराजगी जताते हुए गंभीर ने कहा कि बल्ले और गेंद के बीच बराबरी का मुकाबला होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, अगर मुझे पूरी ईमानदारी से कहना पड़े तो मुझे लगता है कि बल्ले और गेंद के बीच थोड़ा और संतुलन होना चाहिए। आप क्रिकेट की बात करते हैं, लेकिन यह क्रिकेट नहीं, यह केवल बल्लेबाजी है।' गंभीर ने गेंदबाजों के मानसिक और करियर पर पड़ने वाले असर को लेकर गंभीर चिंता जताई। उनका मानना है कि ऐसी पिचों पर 400 से अधिक रन बनना ब्रॉडकास्टर्स, रिकॉर्ड्स और दर्शकों के मनोरंजन के लिए तो शानदार हो सकता है, लेकिन गेंदबाजों के दृष्टिकोण से यह बेहद

उन्होंने कहा, सोचिए अगर कोई युवा गेंदबाज ऐसी पिच पर गेंदबाजी कर रहा हो, जहां विपक्षी टीम 400 रन बना दे और फिर हम 400 रनों का पीछा करने उतरें… एक सच्चे क्रिकेट फैंस और कोच के तौर पर मुझे गेंदबाजों से सहानुभूति है। ऐसी पिचों पर गेंदबाजी करना उनके साथ नाइंसाफी है, हमें उन्हें कुछ तो ऐसा देना होगा जिसके दम पर वे मैदान में मुकाबला कर सकें।

ऐसे तो हम गेंदबाज तैयार नहीं कर पाएंगे— ऐसी

मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजों का बचाव करते हुए भारतीय कोच ने कहा कि अब गेंदबाजों के प्रदर्शन का आकलन उनके आंकड़ों के बजाय उनकी योजनाओं के एक्जीक्यूशन के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा, आपको गेंदबाजों के प्रति थोड़ी हमदर्दी और रियायत रखनी होगी। कई बार गेंदबाजी के आंकड़े देखकर आप सख्त नहीं हो सकते क्योंकि उन्होंने उतना खराब प्रदर्शन नहीं किया होता जितना आंकड़े दिखाते हैं। मैदान में पांच फील्डर अंदर रहने, दो नई गेंदों और पावर-हिटिंग के इस दौर में गेंदबाजों के पास वैसे भी विकल्प सीमित हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें