शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

शहर के उभरते खिलाड़ियों को खेल सामग्री दी, प्रशिक्षकों ने सम्मानित किया

इंदौर। हॉकी इंदौर एसोसिएशन, खेल व युव कल्याण विभाग इंदौर, ताहिर हॉकी ट्रेनिंग सेंटर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चिमनबाग मैदान पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद दादा…

इंदौर। हॉकी इंदौर एसोसिएशन, खेल व युव कल्याण विभाग इंदौर, ताहिर हॉकी ट्रेनिंग सेंटर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चिमनबाग मैदान पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद दादा की 121वीं जयंती खेल दिवस के रूप में खेल व युवा कल्याण विभाग इंदौर की जिला अधिकारी रीना चौहान की मुख्य अतिथि में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉकी इंदौर के सचिव किशोर शुक्ला ने की, विशेष अतिथ व एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नजमुदीन खुर्शीद थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माला अर्पण की एवं शहर के उबरते हुए खिलाड़ियों को खेल सामग्री हॉकी, टी-शर्ट, वितरित की गई व हॉकी खेल को प्रदेश व शहर मे हॉकी के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डा एके दास, दीपक पटेरिया, मो इस्माईल अंसारी, शिवकुमार चौहान, मुख्तियार खान, मो शोएब अंसारी, एनआईएस कोच अतुल खुणे, नितिश गौड, गुलाम साबिर को शाल श्रीफल व ध्यानचंद अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

व्यास,नवेद अंसारी, अभिषेक यादव, राजपाल सिंह, मानसिंह बारिया अनमोल शुक्ला, जगदीश भट्ट, सोनी साहू, अजय गहलोत आदि खिलाड़ीगण उपस्थित थे बाबुल मजूमदार, डा

इस अवसर पर जयेश

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें