अहिल्याबाई के 231 वे पुण्य स्मरण के अवसर पर एक महीने चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिता में पहली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रा मित्रा हंसराज ने पौधा लगाने की तस्वीर बनाई। खुशी पटेल, हर्षिता पाल ने भी अपनी तकनीक चित्रकला प्रतियोगिता में माहेश्वरी अकादमी, माहेश्वरी स्कूल सभागृह में दिखाई। 20 स्कूलों के 610 विद्यार्थियों ने शिरकत की। संयोजक अदिति डागा,देवीलाल गुर्जर, मनीषा होल्कर ने अपनी भूमिका निभाई। सांसद शंकर लालवानी, अशोक डागा, माहेश्वरी ट्रस्ट के भरत सारडा, सुधीर देडगे, सरयू वाघमारे, अनिल भोज, सविता शिंदे, सुधीर तागढ़, मेघना भुसारी, राम मूंदडा, सौरभ खंडेलवाल, सौरभ खंडेलवाल, स्मिता फणसे, पंकज शिंदे, किर्तश धमारीकर, योगेश लाभांते, प्रतीक तागड़, लोकेंद्र वर्मा, अविनाश भांड, विनीता धर्म, ज्योति तोमर, रविंद्र व्यास, सनी मालवटकर, आदित्य चादर, पंकज उपाध्याय, स्मृति शितूत, ज्योति करांदे, सूरज गुर्जर ने मौजूद रहकर आयोजन में अपनी भूमिका निभाई। आरोही भौसले, वेदी राजसकर, लक्षिका धोरिया, अपूर्वा सिंह, मंतशा खान, यशी चावरे,होनेश केदारे, सिद्धेश बहल को विजेता के रूप में पुरस्कृत किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




