इंदौर। सेंट्रल इंडिया के लिए गौरव का विषय है कि इंदौर के बैडमिंटन खिलाड़ी सुनील सातव का चयन चीन में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 12वें झोंगशान/एफकेके कप 2026 के लिए हुआ है। सुनील सातव 50 आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 10 अगस्त तक चीन के झोंगशान शहर स्थित हुआजियान बैडमिंटन क्लब में होगा। सुनील सातव का यह चयन वर्षों की निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। पिछले पांच वर्षों से वे मध्यप्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और राष्ट्रीय स्तर पर भी लगातार विभिन्न टूर्नामेंटों में हिस्सा लेते आ रहे हैं। मध्यप्रदेश स्टेट मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उन्होंने अलग- अलग आयु वर्गों में सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में लगातार विजेता एवं उपविजेता
बनाई है।
इंदौर। स्थानीय बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित 14वी सुनीता सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में इंदौर शहर के विभिन्न विद्यालयों की 104 टीमों के लगभग एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे सप्ताह बास्केटबॉल का रोमांच देखने को मिलेगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक मधु वर्मा थे, जबकि समारोह की अध्यक्षता एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष मुक्तेश सिंह ने की। अतिथियों का स्वागत कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल ट्रस्ट के
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




