शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

चीन से ड्रॉ खेला, भारतीय महिला टीम का उम्दा प्रदर्शन

नीदरलैंड्स। एम्स्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए महिला हॉकी वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन के खिलाफ 2-2 से…

नीदरलैंड्स। एम्स्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए महिला हॉकी वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेला। मैच में पसंदीदा मानी जा रही चीनी टीम के खिलाफ भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया। मैच के 8वें मिनट में ही नेहा के बेहतरीन पास पर नवनीत कौर ने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, चीन ने जल्द ही पलटवार किया और शिल्पी डबास के फाउल के बाद मिले पेनल्टी स्ट्रोक को झांग यिंग ने गोल में तब्दील कर स्कोर 1- 1 से बराबर कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा और 25वें मिनट में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका के शॉट ने चीनी खिलाड़ी से डिफ्लेक्ट होकर गोलपोस्ट का रास्ता नापा, जिससे भारत एक बार फिर 2-1 से आगे हो गया। हाफ टाइम के बाद चीनी कोच एलिसन अन्नान की रणनीतियों के दम पर चीन ने आक्रामक वापसी की। 39वें मिनट में चीन को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर मा निंग ने एक जबरदस्त ड्रैगफ्लिक के जरिए गोल दागकर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ में चीनी टीम के बढ़ते दबाव के बावजूद भारतीय रक्षापंक्ति ने बेहद अनुशासन और मजबूती का परिचय दिया। मैच के दौरान भारत को लालरेमसियामी के जरिए दो बेहतरीन मौके भी मिले, लेकिन वह इन्हें गोल में तब्दील करने से चूक गईं। अंतिम क्वार्टर में चीनी फॉरवर्ड्स ने बढ़त बनाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने कोई और गलती न करते हुए चीन के हमलों को नाकाम कर दिया और टीम के लिए 1 महत्वपूर्ण अंक सुरक्षित कर लिया।

इस ड्रॉ के बाद पूल-डी की अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम शीर्ष पर काबिज है, जिसने रविवार को खेले गए अपने मुकाबले में साउथ अप्रीका को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी। नियमानुसार प्रत्येक ग्रुप से केवल टॉप दो टीमें ही टूर्नामेंट के दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी, इसलिए भारत के लिए आने वाले मुकाबले बेहद अहम हैं। भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को साउथ अप्रीका के खिलाफ होगा, जहाँ टीम पूरे 3 अंक हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें