इंदौर। मध्यप्रदेश एटलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के सिंथेटिक ट्रैक पर 62वीं यूथ एटलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गयी। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एवं सिलेक्शन कमेटी के चैयरमेन गोविंदा चिंतामण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के थ्रोस, जम्प, एवं रनिंग के मुकाबले आयोजित किए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




