शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
खेल

सीबीएसई वेस्ट जोन योग प्रतियोगिता में सफलता

इंदौर। श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई वेस्ट जोन क्लस्टर 12 योग प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सीबीएसई…

इंदौर। श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई वेस्ट जोन क्लस्टर 12 योग प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सीबीएसई द्वारा योगा प्रतियोगिता का आयोजन मास्टर माइंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सारंगपुर, जिला राजगढ़ में किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने विभिन्न योग स्पर्धाओं में भाग लेकर शानदार सफलता प्राप्त कर 1 ट्रॉफी, 2 रजत पदक व 7 कांस्य पदक अर्जित किये। आर्टिस्टिक पेअर इवेंट में ईश्वर नागर एवं सौम्य गौर ने रजत पदक प्राप्त किया। रिदमिक पेअर इवेंट में अनुज सुनेर एवं अक्षद सेन ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम इवेंट में ईश्वर नागर, अनुज सुनेर, सौम्य गौर, हार्दिक एवं अक्षद सेन ने ट्रॉफी व कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं इंडिविजुअल ट्रेडिशनल इवेंट में अनुज सुनेर ने पांचवीं पोजीशन प्राप्त की। विद्यार्थियों की यह उपलब्धियां विद्यालय की योगा प्रशिक्षक भारती शर्मा के मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें