शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

बुद्धदेव सिन्हा ने 732.5 किग्रा वजन उठाकर मारी बाजी

इंदौर। इंदौर कॉरपोरेशन पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा मध्य प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में श्री राम स्पोर्ट्स ग्रुप कैंपस (श्री राम जिम) पर 'इंदौर-बालाघाट जिला क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता' का…

बुद्धदेव सिन्हा ने 732.5 किग्रा वजन उठाकर मारी बाजी

इंदौर। इंदौर कॉरपोरेशन पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा मध्य प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में श्री राम स्पोर्ट्स ग्रुप कैंपस (श्री राम जिम) पर 'इंदौर-बालाघाट जिला क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता' का सफल आयोजन किया गया।

इस अंतर-जिला प्रतियोगिता में इंदौर और बालाघाट जिले के लगभग 100 खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक क्षमता, मेहनत व खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के प्रमुख

परिणाम-महिला वर्ग में प्रियांशी वर्मा, रोशनी सिलावट, तेजस्वनी डेलवार, मानसी सेलार, मिष्टी हरदिया ने अपने-अपने वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पुरुष सबजूनियर वर्ग में अभिषेक वर्मा, युवराज सिंह, चेतन परिहार, आदित्य जायसवाल, विनय सिंह, दक्ष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष सीनियर वर्ग में राज पटेल, मयंक सोंटकी, युवराज सिंह जादव, आशुतोष शर्मा, अमित नरवरिया, अनिरुद्ध मौर्य, बुद्धदेव सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश मंत्री मोहित वर्मा, उज्जैन प्रभारी रघु यादव, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष निखिल सोनी, नगर महामंत्री अजीत कुशवाह, मंडल अध्यक्ष रामबाबू यादव, मंडल मंत्री सुनील सोनी, श्रीमती गीता कुशवाह एवं विनोद यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विपिन पाटीदार, नीरज द्विवेदी, गोविंद मराठा, तन्मय तिवारी एवं राजेश परमार ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें