इंदौर। आईडीसीए द्वारा आयोजित एवं एमपीसीए द्वारा प्रायोजित एमपीसीए अंडर-15 दो दिवसीय क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत श्रीराम स्पोर्ट्स एवं सीसीआय के मध्य मैच खेला गया जिसमे श्रीराम स्पोर्ट्स ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में 82 ओवरो में सभी विकेट खोकर 295 रन बनाये। कार्तिकेय अग्रवाल ने शानदार 128 रन एवं प्रत्यक्ष साही ने 94 रनों का योगदान दिया। मो. जुल्फिकार ने 5 विकेट लिये। जवाब में सीसीआय की टीम ने अपनी पहली पारी में 73 ओवरो में सभी विकेट खोकर 243 रन बनाये। आरव पाटोदी ने 93 रन, शुभम यादव ने 88 रन एवं अर्नव त्रिपाठी ने 40 रनों का योगदान दिया। साकेत जोशी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट एवं कार्तिकेय अग्रवाल ने दोहरा प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिये। जवाब में खेल समाप्त होने तक श्रीराम स्पोर्ट्स ने अपनी दूसरी पारी में 21 ओवरो में 2 विकेट खोकर 108 रन बना लिये थे। यश शुक्ला ने 54 रन एवं प्रत्यक्ष साही ने 44 रनों का योगदान दिया। इस तरह श्रीराम स्पोर्ट्स ने यह मैच अपनी पहली पारी की बढत के आधार पर जीत लिया।


यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




