शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

बालक व बालिकाओं ने दिखाया दमदार खेल, जीते खिताब

इंदौर। एसजीएफआई की जिला शालेय बास्केटबॉल स्पर्धा के बालिका वर्ग में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने खिताबी जीत हासिल की। बालकों की ट्राफी डीपीएस निपानिया ने अपने नाम की। द…

इंदौर। एसजीएफआई की जिला शालेय बास्केटबॉल स्पर्धा के बालिका वर्ग में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने खिताबी जीत हासिल की। बालकों की ट्राफी डीपीएस निपानिया ने अपने नाम की।

द एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भारतीय बास्केटबॉल संघ के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य निशा अहमद, खेल अधिकारी संजय मिश्रा एवं धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। बालिका वर्ग के फाइनल में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल को 19-9 से पराजित किया। एमरल्ड हाइट्स की ओर से तनिषा ने सर्वाधिक सात अंक बनाए। आयति ने 4, तनिष्का, भाव्या और काश्वी ने 2-2 अंक का योगदान दिया। शिशुकुंज की ओर से आराई ने 5 और कावेरी ने 4 अंक बनाए। बालक वर्ग के फाइनल में डीपीएस निपानिया ने श्री सत्य साईं विद्या विहार को 21-9 से हराया। डीपीएस की ओर से शिवंजय व्यास ने शानदार 12 अंक और नैतिक माहेश्वरी ने 4 अंक बनाए। वहीं श्री सत्य साईं विद्या विहार की ओर से प्रभ्याश प्रताप सिंह ने 6 और प्रज्ञान जोशी ने 2 अंक का योगदान दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में डीपीएस निपानिया ने शिशुकुंज स्कूल को 18-5 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में श्री सत्य साईं विद्या विहार ने एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल को 24-16 से पराजित किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें