शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

गोल्ड जीतने वाली बेटियों को बड़ा तोहफा

हाकी इंडिया ने खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के लिए कैश अवॉर्ड का ऐलान किया

गोल्ड जीतने वाली बेटियों को बड़ा तोहफा

नई दिल्ली। भारत ने एशियन गेम्स 2027 के महिला हॉकी इवेंट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में भारत का सामना चीन से हुआ। भारतीय टीम के लिए लालरेम्सियामी के दसवें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा। इसके साथ ही पेनल्टी स्ट्रोक पर गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार बचाव के दम पर गत चैंपियन चीन को 1-0 से हरा दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता और इसके साथ ही टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई कर

दिलाने में बड़ी भूमिका निभा रही है। लिया।

जीतने वाली महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 11- 11 लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ के लिए 5.5- 5.5 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा, 'एशियाई खेलों गत चैम्पियन चीन को हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 11-11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही सहयोगी हॉकी इंडिया ने गोल्ड मेडल

स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी साढ़े पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।'

1982 में आखिरी बार महिला हॉकी में मिला था गोल्ड इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1982 में दिल्ली में हुए एशियन खेलों में स्वर्ण जीता था जब पहली बार महिला हॉकी को इन खेलों में शामिल किया गया था। दूसरे क्वार्टर में चीन ने वापसी करने की कोशिश की और आक्रामक खेल दिखाया। चीन को जल्द ही पेनल्टी स्ट्रोक मिला, लेकिन सविता पूनिया ने दमदार बचाव करते हुए चीन को बराबरी करने से रोक दिया। हालांकि, इसके बावजूद चीन का आक्रामक खेल लगातार जारी रहा, लेकिन वह भारतीय टीम के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सके। तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम के डिफेंस ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और चीन को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। तीसरे क्वार्टर में कप्तान सलीमा टेटे के चोटिल होने के बावजूद, भारतीय टीम ने चीन को हावी होने का मौका नहीं दिया। चौथे क्वार्टर में सलीमा मैदान पर वापस लौटीं और उनकी अगुवाई में टीम अपने दबदबे को कायम रखते हुए गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें