मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

भारतीय टीम का चैंपियन बनने का सपना टूटा महिला हॉकी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ पर रोका

ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दौरान पेनाल्टी कॉर्नर्स हासिल किए, जबकि भारत की ओर से लगातार दबाव बनाने की कोशिश की गई। भारत की बलजीत कौर को सातवें मिनट में ग्रीन…

ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दौरान पेनाल्टी कॉर्नर्स हासिल किए, जबकि भारत की ओर से लगातार दबाव बनाने की कोशिश की गई। भारत की बलजीत कौर को सातवें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया की स्टीवर्ट टैटम को 11वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इस मुकाबले में कुल 9 पेनाल्टी कॉर्नर देखने को मिले, लेकिन दोनों ही टीमें इन मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। भारतीय महिला हॉकी टीम पूल-ई में तीन मुकाबलों में 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इस पूल में पहले नंबर पर रहकर नीदरलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने 3 में से 2 मैच अपने नाम करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले राउंड में चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलते हुए अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद उसने साउथ अप्रीका के खिलाफ 6-1 से शानदार जीत हासिल की और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला।

इसके बाद पूल-ई में भारत को नीदरलैंड के खिलाड़ी मैच 0-2 से गंवाया, जिसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0- 0 से ड्रॉ खेलकर खिताबी रेस से बाहर होना पड़ा है। भारतीय महिला हॉकी टीम अब पांचवें/छठे स्थान का मुकाबला खेलेगी। महिला हॉकी विश्व कप पहली बार 1974 में खेला गया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें