शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
खेल

भारतीय हॉकी टीम के सामने पाकिस्तान की चुनौती, हर हाल में चाहिए जीत

नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अपने दूसरे पूल डी मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 2-4 से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। हाफ-टाइम…

नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अपने दूसरे पूल डी मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 2-4 से निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। हाफ-टाइम तक कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह के गोलों की बदौलत भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही थी। हालांकि, दूसरे हाफ में डिफेंसिव गलतियों के चलते इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी की और तीसरे व चौथे क्वार्टर में लगातार तीन गोल दागकर मैच 4-2 से अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के लिए बांडुरक ने दो, जबकि रशमियर और क्रॉफ्ट ने एक-एक गोल किए।

इस हार के बाद भारत दो मैचों में तीन अंकों के साथ पूल डी में दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने वेल्स के खिलाफ 3- 1 की जीत हासिल की थी, जिसके कारण भारत के पार ये अंक हैं। वहीं इंग्लैंड 6 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान और वेल्स 1-1 अंक के साथ तीसरे व चौथे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक, प्रत्येक पूल से टॉप दो टीमें ही दूसरे दौर में जगह बनाएंगी।

यदि भारत पाकिस्तान

को हराता है: भारत के 6 अंक हो जाएंगे और वह इंग्लैंड बनाम वेल्स मैच के परिणाम की परवाह किए बिना सीधे दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

यदि मैच ड्रॉ रहता है:

भारत के 4 अंक होंगे। इस स्थिति में यदि इंग्लैंड वेल्स को हरा देता है या मैच ड्रॉ रहता है, तो भारत क्वालीफाई कर जाएगा। लेकिन यदि वेल्स इंग्लैंड को हरा देता है, तो भारत और वेल्स दोनों के 4-4 अंक होंगे और फैसला गोल अंतर से होगा।

यदि भारत पाकिस्तान से

हार जाता है: भारत की टूर्नामेंट से छुट्टी हो जाएगी और टीम 9वें से 16वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैचों में चली जाएगी। पाकिस्तान जीत के साथ भारत से आगे निकल जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें