शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
खेल

आज से शुरू होंगी जिले की शालेय खेल गतिविधियां

इंदौर। 24 जुलाई से जिले की शालेय खेल गतिविधियां शुरू होने जा रही है। इसके लिए खेल कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। जुलाई से शुरू होकर ये खेल…

इंदौर। 24 जुलाई से जिले की शालेय खेल गतिविधियां शुरू होने जा रही है। इसके लिए खेल कैलेंडर भी जारी कर दिया गया है। जुलाई से शुरू होकर ये खेल गतिविधियां सितंबर तक चलेगी। अधिकांश खेलों का आयोजन निजी स्कूलों में भी कराया जाएगा।

गत दिनों जिले का कैलेंडर बनाने के लिए बैठक आयोजित हुई थी, जिसके बाद तय कैलेंडर के अनुसार 24 जुलाई से शुरू हो रहे है। पहले दिन रोप स्कीपिंग से शुरुआत होगी। यह स्पर्धा शास. मालव कन्या उमावि मोती तबेला पर खेली जाएगी। वहीं इसी दिन कलारी पट्टू की स्पर्धा भी होगी, जो गुरु शरण पब्लिक स्कूल लिम्बोदी खंडवा रोड पर खेली जाएगी। इसके बाद 27 जुलाई से तलवारबाजी, योगा, 29 जुलाई से फुटबॉल, बास्केटबॉल, शूटिंग, बैडमिंटन और हैंडबॉल की स्पर्धा होगी। इसके बाद अगस्त माह में भी 3 अगस्त से स्पर्धाएं खेली जाएगी। इस बार कलारी पट्टू, सपकटेकरा, कूडो, मार्डन पैथटलॉन, थांगटा मार्शल आर्ट जैसे खेलों को भी शामिल किया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें