मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

बड़ा गणपति पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता

कई सालों से बडा गणपति पर जन्माष्टमी अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कल भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में इंदौर सहित इंदौर के बाहर से…

कई सालों से बडा गणपति पर जन्माष्टमी अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कल भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में इंदौर सहित इंदौर के बाहर से भी कई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान 10 से अधिक टीमों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया। महिला शक्ति द्वारा शस्त्र कला का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। महाराष्ट्र की शैली भी मटकी फोड प्रतियोगिता में नजर

आई।

बड़ा मंच बनाया गया था, साज- सज्जा और रोशनी भी की गई थी। कार्यक्रम में कई राजनेता भी पहुंचे थे। ताराचंद कौशल, वीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अधय्क्ष सुमित मिश्रा सहित कई राजनेता मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें