इस्लामाबाद। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम घरेलू क्रिकेट में फैंस से परेशान हो चुके हैं। बुधवार को उन्होंने एक फैन का फोन ही छीनकर फेंक दिया। दरअसल, बाबार आजम 7 साल बाद पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट में वापस लौटे हैं। पाकिस्तान में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद घरेलू क्रिकेट में भी बाबर कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वहीं, फैंस के मैदान में घुसने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससने नाराज बाबर ने एक फैन का फोन छीनकर फेंक दिया। प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-घ् के दौरान कई बार फैंस मैदान के अंदर घुस चुके हैं। डायमंड क्रिकेट ग्राउंड पर भी जब 2 फैन मैदान में घुस आए तो बाबर ने दूसरे फैन का फोन छीनकर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर पाकिस्तान और वहां के घरेलू क्रिकेट का जमकर मजाक बन रहा है। ओजीडीसीएल के चौथे दौर के मैच के पहले दिन भी 2 फैन मैदान में घुस गए। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के खिलाफ 2 फैंस बाबर के साथ सेल्फी लेने के लिए मैदान में घुस गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन हाथ में फोन लेकर बाबर की ओर बढ़ रहा है, लेकिन पास में आते ही बाबर उसे धक्का देकर मैदान से बाहर जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद दूसरा पैन फोन लेकर आता है। इस पर बाबर उसका फोन छीनकर फेंक का फोन लेकर फेंक देते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




