मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
खेल

अटलजी की मूर्ति लगाने में भी हो गई धांधली

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बने ‘अटल परिसर' में बड़ा खेल पकड़ा गया है। यहां…

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका परिषद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बने ‘अटल परिसर' में बड़ा खेल पकड़ा गया है। यहां कायदे से ब्रॉन्ज यानी कांस्य की मूर्ति लगनी थी, लेकिन जिम्मेदार लोगों ने सांठगांठ कर सीमेंट की सस्ती मूर्ति टिका दी। यह बड़ा घोटाला तब उजागर हुआ जब हाल ही में हुई झमाझम बारिश के बाद प्रतिमा का पेंट उखड़ने लगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें